February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सुरक्षा उपकरणों को पहनकर कार्य करे एवं सुरक्षित रहेंः संजय जोशी

Share

चॉपा | प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड चॉपा में 52 वॉ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 04 मार्च को संजय जोशी, युनिट हेड के द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पष्चात कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति षपथ दिलायी गयी तथा उन्होंने इस वर्श की थीम श् हमारा लक्ष्य-शुन्य हानि। श् पर विस्तृत रूप से विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के इसी कडी में 4 मार्च से सुरक्षा पखवाडा के अंतर्गत विविध कार्यक्रम फायर डेमो, लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, प्राथमिक उपचार जागरूकता, सुरक्षा से संबंधी स्लोगन, पोस्टर एवं सुझाव प्रतियोगिता, विभिन्न विभागो में रखरखाव एवं सुरक्षा के संदर्भ में नुक्कड नाटक प्रतियोगिता एवं 14 मार्च को सुरक्षा पखवाडा के समापन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, राहुल पटेल (अतिरिक्त निदेशक, औद्योगिक, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग जांजगीर) अध्यक्षता, संजय जोशी (युनिट हेड), विशिश्ट अतिथि शिवदयाल कर्ष (अध्यक्ष, इंटक, पी.आई.एल.) उदय सिंह, (कारखाना प्रबंधक, कार्मिक एवं प्रशासन विभाग,) सुधाकर सारष्वत, (अध्यक्ष, पर्चेस विभाग) लोकेन्दर लगर (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी.आई.एल.) एस.कुमार (वरिश्ठ उपाध्यक्ष, इलेक्ट्रीकल एवं इस्टुमेंट) अशोक वैष्णव (वरिष्ठ महाप्रबंधक, पर्यावरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग) केे रूप में उपस्थित थे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा गणेशजी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पष्चात अतिथियों का स्वागत पुश्पगुच्छ एवं सुरक्षा बैच पहनाकर किया गया। तत्पश्चात देवेन्द्र राठौर के द्वारा सुरक्षा के संबंध में जानकारी और सूर्यप्रकाश देशमुख के द्वारा वर्श 2022 की दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किये। इसके बाद उपस्धित श्रमिकों द्वारा गीत और कविता प्रतियोगिता में प्रतिभागीयों ने बढ-चढ कर भाग लिये। अतिथि उदबोधन में अशोक वैश्णव, वरिश्ठ महाप्रबंधक, पर्यावरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने कहा कि सभी श्रमिक अपने कार्यस्थल में सावधानी पूर्वक कार्य करे। अपने से उच्चाधिकारी के द्वारा जो निर्देश दिया गया है उसी के अनुरूप कार्य करे। जिस प्रकार 2022 में हमारे कम्पनी में दुर्घटना कम हुई है उसी प्रकार इस वर्ष भी हमें दुर्घटना को कम करना है। आगे उदबोधन में शिवदयाल कर्ष, अध्यक्ष, इंटक, पी.आई.एल. ने इंटक युनियन की ओर से कहा कि संयंत्र में अपने कार्य को लगन एवं ईमानदारी पूर्वक सुरक्षित होकर करे। क्योंकि हमारी सुरक्षा केवल हमारी ही नहीं अपितु पूरे परिवार की सुरक्षा है। उदय सिंह, कारखाना प्रबंधक, कार्मिक एवं प्रशासन विभाग ने अपने उदबोधन में कहा कि सुरक्षा से हमें सकुशलता पूर्वक तथा मंगलमय जीवन की सुखद अनुभूति होती है, तथा दुर्घटनाओं से ना केवल भय बल्कि अनिष्ठ कार्य की आशंका बनी रहती है। इसलिए सुरक्षित कार्य करे। सुधाकर सारष्वत, अध्यक्ष, पर्चेस विभाग ने कहा कि सुरक्षा को केवल प्लांट में ही नहीं बल्कि अपने जीवन में भी आत्मसात करे। कभी भी बिना हल्मेंट के न तो प्लांट आये और न ही रोड पर गाडी चलाये जिस प्रकार प्लांट में दुर्घटना होती है उससे कही ज्यादा दुर्घटना रोड में होती है।

मुख्य अतिथि राहुल पटेल, अतिरिक्त निदेशक, औद्योगिक, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग जांजगीर ने कहा कि सुरक्षा दिवस मनाने का उदेश्य यही है कि हम सुरक्षा संबंधी नियमों एवं तरीको को हमेंशा याद रखें एवं कार्यान्वित करे। प्रत्येक कर्मचारी अपने कार्य को पूरी समझदारी एवं सूझबूझ से करे। आज के युवा अपने मार्ग से भटक गये है वे कार्यस्थल पर लूडो या सट्टा खेलकर अपना पूरा पैसा हार जाते है। मैं सभी से अपिल करता हॅू जो भी इस प्रकार करते है वे न करें क्योंकि उस पैसे पर केवल आप निर्भर नहीं होते अपितु पूरा परिवार निर्भर होता है। अध्यक्ष संजय जोशी, युनिट हेड ने कहा कि मानव जीवन भगवान की श्रेश्ठम कृति है इसको बचाएॅ रखना ही भगवान की सच्ची पूजा है। हमारा जीवन केवल हमारा जीवन ही नहीं यह हमारे परिवार व देष की धरोहर भी है। हम अपने परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन तभी कर सकते है जब हम सुरक्षित रहकर कार्य करते है। जो भी सुरक्षा संसाधन चाहिए वे हमारे संस्थान में उपलब्ध है तथा सुरक्षा संबंधी सभी उपकरणों को पहन कर कार्य करें एवं सुरक्षित रहें। विजयी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम स्थल में सेफ्टी उपकरण प्रदर्षिनी का अवलोकन मुख्य अतिथि राहुल पटेल ;अतिरिक्त निदेशक, औद्योगिक, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग जांजगीरद्ध, अध्यक्ष संजय जोशी ;युनिट हेडद्ध, विशिश्ट अतिथि शिवदयाल कर्ष ;अध्यक्ष, इंटक, पी.आई.एल.द्ध उदय सिंह, (कारखाना प्रबंधक, कार्मिक एवं प्रशासन विभाग), सुधाकर सारश्वत, (;अध्यक्ष, पर्चेस विभाग) लोकेन्दर लगर (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी.आई.एल.) एस.कुमार (वरिश्ठ उपाध्यक्ष, इलेक्ट्रीकल एवं इस्टुमेंट) अशोक वैश्णव (वरिश्ठ महाप्रबंधक, पर्यावरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग) केे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संतोश थवाईत, वरिश्ठ प्रबंधक, पर्यावरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग एवं आभार प्रदर्शन देवेन्द्र राठौर, सहायक प्रबंधक, पर्यावरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभाग से सुरेश्वर भइसा, भागवत शुक्ला, सूर्यप्रकाश देशमूख, विवेक ए. सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, प्रमोद अग्रवाल, सिघ्दार्थ शंकर खंडई, रामेश्वर पटेल, ब्रजेश बहादुर पाल, आषीश सिंह का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में कारखाना के अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिकगण एवं कालोनी के बच्चे उपस्थित थे।


Share

Related posts

मेगा प्लेसमेंट कैंप के लिए जिले के अधिक से अधिक युवाओं का करायें पंजीयन, 10 दिसंबर तक पंजीयन जारी: कलेक्टर

namanchhattisgarh

निर्माणाधीन पीएम आवास कॉलोनी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 271 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 88 प्रकरण स्वीकृत किए गए

namanchhattisgarh

Leave a Comment