13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअर्न्तराष्ट्रीयखेलछत्तीसगढ़मनोरंजन

अग्रवाल सभा के शपथ ग्रहण समारोह में अनिल अग्रवाल सम्मानित, सातवीं बार संभाली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Share

कोरबा। अग्रवाल सभा चुनाव 2026-28 की चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नमन छत्तीसगढ़ के संपादक अनिल अग्रवाल को नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने पर सभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उनका अभिनंदन किया।


समारोह के दौरान अग्रवाल सभा की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई, वहीं समाज एवं संगठन के प्रति लगातार सक्रिय योगदान को देखते हुए अनिल अग्रवाल को लगातार सातवीं बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस अवसर पर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
चुनाव अधिकारी के रूप में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने पर सम्मानित किया गया।
सभा के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि अनिल अग्रवाल ने समाज की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं आयोजनों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी ने समाजहित में मिलकर कार्य करने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने अनिल अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


Share

Related posts

विश्व कैंसर दिवसः कैंसर रोकथाम हेतु जागरुकता बढ़ाने के लिए वेदांता एल्यूमिनियम की पहल

namanchhattisgarh

जल जीवन मिशन अंतर्गत पंप आपरेटर, प्लंबर एवं इलेक्ट्रिशियनों का कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न

namanchhattisgarh

कौशल प्रशिक्षण संचालन हेतु अनुभवी अतिथि प्रशिक्षक हेतु वॉक इन इंटरव्यू 31 मई को आयोजित

namanchhattisgarh

Leave a Comment