27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महापौर ने किया वार्ड का भ्रमण, जानी नागरिकों की समस्याएं

Share

कोरबा 19 जून 2023 – नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा निरन्तर किए जा रहे वार्डों के दौरों की कड़ी में आज अपने वार्ड क्र. 14 के पम्प हाउस कालोनी एरिया का दौरा किया। विदित हो की एस.ई.सी.एल. के द्वारा अपने कालोनी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएँ, जलापूर्ति, साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क की समस्या एवं सड़क बत्ती की समस्या के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों के प्रमुखों के साथ कई चरण में ली गई बैठक उपरान्त अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों के मूलभूत सुविधाओं को निर्वाध रूप रूप से उपलब्ध कराये जाने हेतु राजस्व मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए थे एवं सभी ने इस पर सहमति दी थी। परन्तु एस.ई.सी.एल. द्वारा अपने कालोनियों पम्प हाउस, सुभाष ब्लाक, जे.पी. कालोनी, मानिकपुर कालोनी, कुसमुण्डा, बल्गी एवं बांकी, सुराकछार एवं आवासीय कालोनियों में ध्यान नहीं दिए जाने से निरन्तर समस्या बनी हुई है। इसे बहाल करने के लिए महापौर द्वारा निरन्तर पत्राचार एवं मौखिक रूप से चर्चा कर समस्या के निराकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है। एस.ई.सी.एल. कोरबा एरिया के महाप्रबंधक एवं सिविल स्टाफ आफिसर से चर्चा कर पम्प हाउस वार्ड का सर्वे कराया गया। जिसमें जलापूर्ति, साफ-सफाई एवं खराब सड़कों के मरम्मत के लिए तत्काल कार्यवाही करने हेतु सहमति दी गई। जनता की शिकायतों को देखते हुए एस.ई.सी.एल. के द्वारा उदासीनता बरते जाने पर महापौर ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया एवं अतिशीघ्र व्यवस्था सुधारे जाने हेतु निर्देशित किया।


Share

Related posts

चोरी के कबाड़ का फर्जी बिल प्रस्तुत कर असली बताने के आरोप में आदतन कबाड़ी मुकेश साहू गिरफ्तार

namanchhattisgarh

गाँव में बिजली रहती है? स्कूल, आंगनबाड़ी कब खुलता है, पानी कहां से पीते हो ? : लेमरू सहित आसपास के गाँव में जाकर कलेक्टर ने धरातल में परखी योजनाओं की वस्तुस्थिति

namanchhattisgarh

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक बालक, बालिका छात्रावास, आश्रमों में वर्ष 2023-24 के लिए प्रवेश प्रारंभ अंतिम तिथि 15 जुलाई तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment