August 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

Share

जांजगीर-चांपा 04 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का सत्रहवां सत्र मंगलवार 18 जुलाई 2023 को प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

एकलव्य विद्यालयों में कक्षा सातवी, आठवी एवं नवमीं के रिक्त सीटों में भर्ती के लिए आवेदन 21 जुलाई तक

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

आई.टी.आई. कोरबा में 09 जनवरी को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment