August 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सद्भावना रैली का हुआ आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 29 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कचहरी चौक जांजगीर से डाईट जांजगीर तक सद्भावना रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अपर कलेक्टर ने मेजर ध्यानचंद जी याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वे भारत ही नहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी थे। उनके नेतृत्व में भारत ने ओलम्पिक में तीन बार हॉकी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
सदभावना रैली में जिला हॉकी संघ नेटबाल संघ, हैण्डबाल संघ, कराते संघ, फैसिंग संघ, बास्केटबाल संघ के खिलाड़ी एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। अपर कलेक्टर श्री एस. पी. वैद्य एवं रक्षित निरीक्षक श्री जोशी द्वारा डाईट हॉल जांजगीर में 26 राष्ट्रीय खिलाडियों का सम्मान हेतु उनको मोमेन्टो प्रदाय कर सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित राष्ट्रीय खिलाड़ियों में हॉकी से श्री ओम श्रीवास, श्री सौरभ सोनवान, श्री प्रियांशु गढ़वाल, श्री बंधन सिंह, श्री डायमंड लाठिया, श्री अंकुर गढ़वाल, कु. प्रिया यादव, कु. दुर्गेश्वरी सूर्यवंशी, कु.प्रज्ञा साहू, कु. संजना साहू, हैण्डबाल से श्री गौरव कटकवार, श्री गोरव साहू, श्री धर्मेन्द्र पटेल, कराते से श्री हिमांशु पटेल, श्री बलराम पैगवार, कु. अंजली पटले, कु. गीता बरेठ, फैसिंग से रूखमणी, नेटबाल से श्री निहाल पांडेय, श्री महेश यादव, श्री नमनदीप टंडन, श्री देवेश श्रीवास श्री राहुल यादव, कु. नेहा यादव, बास्केटबाल से श्री खगेन्द्र दास महंत और कु. अग्रिमा साहू शामिल हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री प्रमोद सिंह बैस, सहायक जिला कीडा अधिकारी श्री पी.एल. पाण्डेय, अध्यक्ष जिला हॉकी संघ श्री गोपेश्वर कहरा, जिला बैडमिंटन संघ श्री बृजेश अग्रवाल सहित विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला जनसपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ राज्य और जिला स्तरीय कार्यक्रम

namanchhattisgarh

वार्ड क्र. 48 जमनीपाली में विद्युत व नालियों से संबंधी शिकायतों के निराकरण करने पहुंचे महापौर

namanchhattisgarh

रजकम्मा व बिंझरा के जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों पर कटघोरा पुलिस की दबिश

namanchhattisgarh

Leave a Comment