21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

हिंदू नव वर्ष पर भव्य रैली का आयोजन

Share

कोरबा। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर हिंदू क्रांति सेवा संगठन द्वारा शहर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदू नव वर्ष का स्वागत जोश और उमंग के साथ किया।


रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए जयकारे लगाए और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 


कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।


Share

Related posts

नारी सुरक्षा जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान शिविर का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

उद्यमी जागरूकता शिविर का आयोजन तीन नवम्बर को पाली में

namanchhattisgarh

ग्रीष्म काल में पेयजल की न हो कमी: कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment