21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

14 अप्रैल को बंद रहेगा पशुवध कार्य

Share

कोरबा 10 अप्रैल 2026 – नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।  उक्त तिथि में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों केा दिए गए हैं। उक्त तिथि में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


Share

Related posts

बालको मिष्ठान भंडारो से नमुना लिये गये

namanchhattisgarh

खाद-बीज कालाबाजारी रोकने दुकानों में रेट लिस्ट, कैश मेमो संधारण और पॉश मशीन से बिक्री करे सुनिश्चित: कलेक्टर

namanchhattisgarh

ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती हेतु दावा आपत्ति 29 जनवरी तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment