9.2 C
New York
October 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedछत्तीसगढ़

संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित

Share

कोरबा| जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से आगामी 27 नवंबर 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी श्री दीपेश भारती ने बताया कि जो नियोजक अपने संस्थानों में रिक्त पदों की पूर्ति रोजगार मेले के माध्यम से करना चाहते हैं, वे अपने संस्थान में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में 6 नवंबर 2026 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के ई-मेल  empexchangekorba@gmail.com  पर भेज सकते हैं। नियोजक इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा से भी संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने नियोजकों से निर्धारित समय-सीमा में रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि उन्हें संभाग स्तरीय रोजगार मेले में शामिल किया जा सके।
क्रमांक 1538/


Share

Related posts

स्वामी आत्मानंद स्कूल के नवप्रवेशी बच्चों का सम्मान किया महापौर ने

namanchhattisgarh

मुसीबत में फंसी महिलाएं टोल फ्री नंबर 181 और सखी सेंटर से लें मदद

namanchhattisgarh

पटवारी प्रशिक्षण के लिए जिले के 18 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 31 दिसंबर तक देनी होगी उपस्थिति

namanchhattisgarh

Leave a Comment