February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधअर्न्तराष्ट्रीयखेलमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

यहां 31 साल से चल रही है यही परंपरा: भव्य रथ पर सवार होकर शहर में निकलते हैं कान्हा, लोग करते हैं भजन कीर्तन; जमकर खेली जाती है होली

Share

राजनांदगांव18 घंटे पहले

कॉपी लिंकभजन कीर्तन करते हुए लोग निकले। - Dainik Bhaskar

भजन कीर्तन करते हुए लोग निकले।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में होली पर्व के दिन पिछले 31 सालों से एक ही परंपरा चली आ रही है। यहां होली के दिन भगवान कृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस दौरान भगवान को पूरे शहर में घुमाया जाता है। भव्य रथ में सवार होकर कान्हा निकलते हैं। भगवान को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बार भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।

लोगों ने खूब उडा़ए गुलाल।

लोगों ने खूब उडा़ए गुलाल।

शहर में ये आयोजन सत्यनारायण मंदिर समिति के तरफ से किया जाता है। हालांकि कोरोनाकाल में पिछले 2 साल ये आयोजन नहीं हो सका था। मगर जैसे ही कोरोना के मामले कम हुए हैं। फिर से पहले जैसी धूम देखने को मिली है। शुक्रवार को जब कान्हा की यात्रा शहर में निकली तब बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भजन कीर्तन करते हुए लोग कान्हा की शोभायात्रा में आगे बढ़ते रहे। इसी दौरान लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाकर होली भी खेली।

इस तरह के रथ में सवार थे कान्हा।

इस तरह के रथ में सवार थे कान्हा।

कामठी लाइन स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर से सुबह भगवान कृष्ण की पालकी निकली थी। जिसमें भव्य रथ में भगवान राधा-कृष्ण को रखा गया था। शोभायात्रा ने पूरे शहर में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना की और स्वागत किया। इस आयोजन में नगर निगम महापौर हेमा देशमुख और बीजेपी जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं…


Share

Related posts

देश के भविष्य को बेहतर बनाने महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन मे अपनाएं: देवांगन

namanchhattisgarh

पहाडी कोरवा जनजाति के जीवन की झलक पाई श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने

namanchhattisgarh

हिंदू नववर्ष शोभायात्रा में परिवर्तित मार्ग से होगा यातायात संचालन : सीसीटीवी कैमरों, वीडियोग्राफी एवं स्पाटर्स के माध्यम से रहेगी निगरानी

namanchhattisgarh

Leave a Comment