April 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

वनोपज सहकारी संघ निर्वाचनः सदस्यता सूची पुर्नरीक्षण कार्यक्रम घोषित

Share

कोरबा 28 अप्रैल 2022/जिले के जिला वनोपज सहकारी संघ के संचालक मंडल का निर्वाचन आगामी दिनों में होना है। इसके लिए सदस्यों की सूची को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग ने सदस्यता सूची पुर्नरीक्षण का समयबद्ध कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। सदस्यता सूची का प्रकाशन और समस्यों को इस संबंध में सूचना भी दी जा चुकी है। 6 मई तक इस सूची पर सदस्यों से दावा-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सदस्यता सूची पर दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए जिला नियोजन कोरबा के सहायक ग्रेड-3 श्री कमलाकांत तिवारी को प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है। सदस्य अपनी दावा-आपत्तियां 6 मई तक कार्यालयीन समय में निर्वाचन कक्ष, जिला वनोपज सहकारी संघ कोरबा में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है।
सभी दावा-आपत्तियों का निराकरण 7 मई तक कर अंनतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अंनतिम सूची पर अपीलीय अधिकारी के समक्ष 11 मई तक अपील की जा सकेगी। अपीलीय प्रकरणों का निराकरण कर आदेश 18 मई तक जारी किए जाएंगे। इसके बाद सदस्यों की अंतिम संशोधित सदस्यता सूची का प्रकाशन 19 मई को किया जाएगा।
क्रमांक 80/


Share

Related posts

शासकीय चांवल की अफरा-तफरी करने पर परिवहनकर्ता मेसर्स महावीर जैन तीन वर्षों के लिए अयोग्य घोषित

namanchhattisgarh

ढलते जीवन में खुशी के दो पल

namanchhattisgarh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के दावा आपत्ति 8 जून तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment