August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

किसान पोर्टल या लोक सेवा केंद्रों में 31 मई तक कर सकते हैं ई.के.वाई.सी.

Share

कोरबा 12 मई 2022/प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के पंजीकृत सभी किसानों को पीएम किसान पोर्टल में ई.के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले के किसान स्वयं किसान पोर्टल में अपने आधार का सत्यापन कर या अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में जाकर 31 मई तक ई.के.वाई.सी. करवा सकते हैं। अब बिना ई.के.वाई.सी. के किसानों को अगली किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। उप संचालक कृषि श्री अनिल शुक्ला ने बताया कि शासन द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सही और पात्र किसानों को मिले तथा किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब ई.के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। श्री शुक्ला ने कहा कि जिले के किसान यथाशीघ्र अपने आधार कार्ड का सत्यापन ई.के.वाई.सी. के माध्यम से अपडेट करा ले ताकि समय पर किसान सम्मान निधि की किस्त की राशि हितग्राहियों को प्रदान की जा सके।
गौरतलब है कि जिले में ई.के.वाई.सी. करवाने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले में अब तक 68 हजार 900 से अधिक किसानों द्वारा ई.के.वाई.सी करवाया गया है तथा अन्य किसानों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
क्रमांक 106/


Share

Related posts

भैरोताल हाई स्कूल में राजस्व मंत्री ने किया सायकल वितरण

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री संजीव झा ने सौहार्द्रपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की

namanchhattisgarh

परंपरागत कौशल को मिली आधुनिक उड़ानः प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने बदला अशोक का जीवन

namanchhattisgarh

Leave a Comment