August 3, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने नवनियुक्त एल्डरमेनों को दिलाई शपथ

Share

कोरबा 25 जुलाई 2022 – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज नगर निगम कोरबा के 03 नवनियुक्त एल्डरमेनों को शपथ ग्रहण कराया, इस मौके पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा में श्री अभिनय तिवारी मुन्ना, श्री रामगोपाल यादव एवं श्रीमती रेखा त्रिपाठी को एल्डरमेन नामांकित किया गया है। आज कलेक्टर कार्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने इन तीनों नवनियुक्त एल्डरमेनों को शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष व पार्षद सुरेन्द्र जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष व एम.आई.सी.सदस्य सपना चौहान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर, मेयर इन काउंसिल सदस्य कृपाराम साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश राठौर, उपायुक्त एवं निगम सचिव पवन वर्मा, ममता अग्रवाल, एस.के.त्रिपाठी, रामकुमार चन्द्रा, यशवंत चौहान, संजय अग्रवाल, नवल पंडित, रईश खान आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Related posts

दर्री क्षेत्र में दर्जनभर अतिक्रमणों को हटाया निगम अमले ने

namanchhattisgarh

कलेक्टर संजीव झा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

namanchhattisgarh

कोरबा को मिला एक्सीलेंट के साथ ओ.डी.एफ. प्लस-प्लस

namanchhattisgarh

Leave a Comment