21.2 C
New York
June 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सामंजस्य बनाकर लोकहित मे करे कार्य: सांसद श्रीमती महंत

Share

कोरबा 28 सितंबर 2022/कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में श्रीमती महंत ने सभी अधिकारियों और जिले के जनप्रतिनिधियों को समन्वय के साथ लोक हित में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्माण आदि सुविधाओं के विस्तार के लिए  संवेदनशीलता के साथ काम करें। सांसद श्रीमती महंत ने अस्पताल, सड़क निर्माण, बिजली-पानी स्कूल एवं आंगनबाड़ी के विकास में सक्रिय होकर गंभीरता पूर्वक काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में हो रहे निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करने के भी निर्देश बैठक में मौजूद अधिकारीगण को दिए। श्रीमती महंत ने जिलेवासियों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के सभी नागरिकों तक पहुंचाकर लोकहित में काम करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के गांवों में बिजली, पानी तथा स्कूलों में शिक्षको की पर्याप्त उपलब्धता, स्कूल परिसर में बाउंड्रीवॉल, बालिकाओं के लिये शौचालय की व्यवस्थाओं, हितग्राहियों को राशन कार्ड उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। सांसद ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, मकान सहित किसानों को खेती के लिए जरूरी सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराना ही पहली प्राथमिकता है और इस दिशा में तेजी से काम करना चाहिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मांगो, सुझावों और शिकायतों को भी उपस्थित अधिकारियों को बताया गया। सांसद श्रीमती महंत ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गये सुझावों और मांगो-शिकायतों पर भी तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में विधायक पाली तानाखार श्री मोहित राम केरकेट्टा, विधायक कटघोरा श्री पुरूषोत्तम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री संजीव झा , पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर, सहित सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

’केंद्र सरकार की योजनाओं मनरेगा, एनआरएलएम, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की हुई समीक्षा’ – जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों जैसे- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, रूर्बन मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा और कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, एकीकृत बाल विकास योजना, जल जीवन मिशन, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना आदि की समीक्षा की। उन्होंने लोगों के हित में योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी भी ली। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से इन योजनाओं के लिए पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान श्रीमती महंत ने कुछ योजनाओं में तेजी से काम कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कहा कि दिशा समिति की बैठक की प्रगति से ही जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभान्वित लोगों के बारे में जानकारी मिलती है। इन योजनाओं के लिए प्राप्त लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाए।
क्र./477/


Share

Related posts

कलेक्टर ने किसान स्कूल में किए जा रहे नवाचार की प्रशंसा

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

namanchhattisgarh

बुनकर समिति की सदस्यता सूची प्रकाशित, दावा आपत्ति 01 जून तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment