August 3, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संविदा पदों में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनो की अंतिम वरीयता सूची जारी

Share

कोरबा 04 नवंबर 2022/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों की भर्ती के लिए मंगाए गए आवेदनों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। जारी वरीयता सूची पर 11 नवंबर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। अभ्यर्थी दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। सीएमएचओ डॉक्टर एसएन केसरी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 31 संवर्गो के 157 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इनमें सीनियर नर्सिंग ऑफीसर, आरएमए, सोशल वर्कर, स्टाफ नर्स, ओटी टेक्निशियन, काउंसलर, वार्ड असिस्टेंट, आया बाई एवं क्लीनर आदि के पद शामिल हैं। इन पदों में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की वरीयता सूची कोरबा जिले के वेबसाइट और कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर प्रकाशित की गई है।जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
क्रमांक/ 585/

Share

Related posts

गत वर्ष की तुलना में 6456 मीट्रिक टन अधिक हुआ जिले में खाद का भण्डारण

namanchhattisgarh

कक्षा 10वीं और 12वीं की हिन्दी विषय की पूरक परीक्षा संपन्न

namanchhattisgarh

पहाड़ी कोरवा ममता की जिंदगी में थी उलझनों की मोड़, कलेक्टर ने शिक्षा से दिया नाता जोड़

namanchhattisgarh

Leave a Comment