21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पीडीएस के तहत माह दिसम्बर के लिए 7536 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

Share

रायपुर 05 दिसम्बर 2022 | खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशन कार्डों में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत केरोसिन प्रदाय किए जाने निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2022-23 के तृतीय तिमाही के लिए प्राप्त केरोसिन आबंटन में से 7536 किलोलीटर केरोसीन का छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्ड एव ंहाकर्स के लिए माह दिसम्बर 2022 के लिए उचित मूल्य दुकानवार आनलाईन आबंट जारी कर दिया गया है। इस आशय का पत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों और ऑयल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयकों को भेज दिया गया है।
खाद्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पीडीएस के तहत प्रचलित सभी अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्डो को पात्रता होेगी। नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों के लिए अधिकतम 2 लीटर केरोसीन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 2 लीटर की पात्रता होगी। वहीं हॉकर्स को 85 लीटर के मान से पृथक आबंटन जारी किया गया है। हॉकर्स को निर्धारित उचित मूल्य दुकान के समक्ष खड़े होकर हॉकर्स से राशन कार्डधारियों को केरोसिन वितरित कराने को कहा गया है।
माह दिसम्बर के लिए जिलेवार केरोसीन आबंटन इस प्रकार हैै। बस्तर जिले के लिए 336 लीटर केरोसीन का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर जिले के लिए 132 लीटर, दन्तेवाड़ा जिले के लिए 132 लीटर, कांकेर जिले के लिए 300 लीटर, कोंडागांव जिले के लिए 264 लीटर, नारयणपुर जिले के लिए 60 लीटर, सुकमा जिले के लिए 132 लीटर, बिलासपुर जिले के लिए 408 लीटर, गौरला-पेड्रा-मरवाही जिले के लिए 96 लीटर, जांजगीर-चांपा जिले के लिए 240 लीटर, कोरबा जिले के लिए 228 लीटर, मुंगेली जिले के लिए 204 लीटर, रायगढ़ जिले के लिए 252 लीटर, बालोद जिले के लिए 168 लीटर, बेमेतरा जिले के लिए 216 लीटर, दुर्ग जिले के लिए 228 लीटर, कवर्धा जिले के लिए 240 लीटर, राजनांदगांव जिले के जिए 168 लीटर, बलौदा बाजार भाटापारा 264 लीटर, धमतरी जिले के लिए 180 लीटर, गरियाबंद जिले के लिए 336, महासमुंद जिले के लिए 264 लीटर, रायपुर जिले के लिए 336 लीटर, बलरामपुर जिले के लिए 360 लीटर, जशपुर जिले के लिए 408 लीटर, कोरिया जिले  के लिए 132 लीटर, सरगुजा जिले के लिए 432 लीटर, सूरजपुर जिले के लिए 396 लीटर, सक्ती जिले के लिए 180 लीटर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए 132 लीटर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए 168 लीटर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए 84 लीटर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लिए 60 लीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है।
क्रमांक-5459/


Share

Related posts

लगभग 71 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास

namanchhattisgarh

सम्मान निधि योजना ने बदल दी ज़िंदगी, आत्मनिर्भर बने सीताराम

namanchhattisgarh

समुद्री दुनिया के साथ आकर्षक झूलो भी है शामिल छत्तीसगढ़ डिज्नीलैंड मैले मे

namanchhattisgarh

Leave a Comment