August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अवैध रूप से अपने मकान की बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा के पेड़ लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया * द्वारा *निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.12.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रेंकी में झूना राम पटेल नामक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में गांजा विक्रय हेतु गांजे का पेड़ लगाकर रखा है। उक्त मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के झूनाराम पटेल के मकान में रेड कार्यवाही करने पर झूना राम पटेल पिता रंजन पटेल उम्र 55 वर्ष साकिन सलिहा पारा रेंकी चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा के मकान की बाड़ी से मादक पदार्थ गांजा के तीन नग हरे भरे पेड़ जिनकी लम्बाई क्रमषः 13 फीट, 09 फीट व 8.5 फीट है को बरामद कर समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 06.12.2022 के 12ः30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेषानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. 351 ओमप्रकाष बैस, आरक्षक संजय चन्द्रा, कमल कैवर्त, प्रवीण राजवाड़े, गौकरण श्याम, गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Related posts

देशभक्ति की भावना के सामने बारिश भी पड़ी फीकी, स्वतंत्रता का संदेश लेकर महापौर, कलेक्टर- एसपी के साथ दौड़ा कोरबा

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्कूलों की मरम्मत एवं निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद विद्यालयों का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में करने के दिए निर्देश

यातायात नियमों का पालन करें और जीवन सुरक्षित रखे: लखनलाल देवांगन :वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री ने यातायात जागरूकता अंतर्गत बाइक रैली को दिखाई झण्डी

namanchhattisgarh

Leave a Comment