27.2 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

व्यापारी संघ दर्री रोड के शपथग्रहण समारोह में पहुंचे राजस्व मंत्री

Share

कोरबा। व्यापारी संघ दर्री रोड कोरबा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि जय सिंह अग्रवाल (मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) विशिष्ट अतिथि राज किशोर प्रसाद जी (महापौर नगर निगम कोरबा) श्रीकांत बुधिया जी (अध्यक्ष अग्रवाल सभा व उद्योग संघ कोरबा ) योगेश जैन जी (अध्यक्ष जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा) राजेंद्र अग्रवाल जी (अध्यक्ष अग्रसेन कन्या महाविद्यालय दरी रोड कोरबा) श्री राधे बंसल जी( पूर्व अध्यक्ष दर्री रोड कोरबा) के गरिमय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ
इस अवसर पर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल (राजश्री इंटरप्राइजेज) सचिव धीरज अग्रवाल(प्रीति एंमपोरियम) कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल (अविनाश ट्रेडर्स) को मंत्री जय सिंह जी अग्रवाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई  नई कार्यकारिणी गठन की बधाई दी ।


इस अवसर पर व्यापारी संघ दरी रोड कोरबा के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ के द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों के मध्य बिलासपुर रायपुर के तर्ज पर कोरबा में थोक व्यवसाय हेतु व्यापार विहार बनाने की मांग की गई जिसमें माननीय मंत्री जी के द्वारा स्थल चयन करके के शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। उक्त जानकारी गोल्डी अग्रवाल के द्वारा दी गई।


Share

Related posts

कलेक्टर ने किसान स्कूल में किए जा रहे नवाचार की प्रशंसा

namanchhattisgarh

̋आयुष्मान भवः˝ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

कलेक्टोरेट में रक्तदान शिविर का आयोजन 14 को

namanchhattisgarh

Leave a Comment