April 18, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव का मामला: संयुक्त कलेक्टर श्री सेवा राम दीवान सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

Share

कोरबा 07 फरवरी 2023/कलेक्टर श्री संजीव झा ने जनपद पंचायत कोरबा के उपाध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या बाई वैष्णव के विरूद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी में परिवर्तन किया है। सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए अब संयुक्त कलेक्टर श्री सेवा राम दीवान को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री झा ने इस प्रयोजन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज कुमार खाण्डे को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था। 06 फरवरी से 03 मार्च तक डिप्टी कलेक्टरों के आॅफलाइन मोड में परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के कारण श्री मनोज कुमार खाण्डे डिप्टी कलेक्टर को कार्यमुक्त किया गया है। इस प्रयोजन अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाये गये सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री सेवा राम दीवान को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। पीठासीन अधिकारी अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाये गये सम्मिलन की अध्यक्षता करेंगे। अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन 09 फरवरी 2023 को सुबह 11ः00 बजे कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आहुत किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी सम्मिलन की अध्यक्षता करते हुए विधिवत् सम्पूर्ण कार्यवाही संपन्न करेंगे।
क्रमांक 904


Share

Related posts

कोरबा जिला का विहंगम उद्यान अशोक वाटिका पूर्णता की ओर अग्रसर

namanchhattisgarh

सोलर ड्यूल पंप से जल संकट वाले गांवों में दूर होने लगी है पेयजल की समस्या

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एनीमिया जागरूकता और बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित

namanchhattisgarh

Leave a Comment