1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार : भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका पाकर मोटर सायकल करते थे पार

Share

कोरबा | मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.04.2023 को प्रार्थी राजेश कुमार मरार पिता काम सिंह मरार निवासी बोईदा थाना हरदीबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.04.2023 को रात्रि में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 ए.वाई. 3086 को हरिराम गोदारा कंपनी के वाहन पार्किंग में खड़ा किया था। जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 84/2023 धारा 379 भादवि. कायम कर हालात से पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) को अवगत कराकर  मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आज दिनांक 06.04.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि 02 संदिग्ध व्यक्ति हीरो होण्डा हार्नेट मोटर सायकल में हरदीबाजार में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना होकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपीगण रवि किशन चौहान एवं शिवम दास महंत को पकड़ा गया। उक्त मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर गोदारा कंपनी ग्राम रलिया के पार्किंग से चोरी करना बताये। दोनों आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरेण्डम कथन लेने पर 02 और अन्य चोरी के मोटर सायकल को शिवम चौहान के घर ग्राम हरदीबाजार में छुपाकर रखना बताये जिससे आरोपियों के निशानदेही पर 02 दो पहिया वाहन जिसमें एक सफेद रंग का एक्टिवा व एक हीरो होण्डा सीडी 100 सफेद रंग से पेंट किया हुआ को बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा उपरोक्त मोटर सायकल एवं एक्टिवा का कोई कागजात नही होना बताने पर आरोपियों से उपरोक्त मोटर सायकल एवं एक एक्टिवा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जिससे आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41 (1-4) जा.फौ./ 379, 34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से इस्तगासा क्रमांक 01/2023 धारा 41 (1-4) जा.फौ. 379, 34 भादवि. कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, स.उ.नि. विजय सिंह, प्रआर. नरेन्द्र षंकर रात्रे, प्रआर. ओमप्रकाश बैस, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही


Share

Related posts

छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा : 1000 एकड़ से अधिक रकबा में औषधीय पौधों की खेती

namanchhattisgarh

जनचौपाल में आज 129 लोगों ने दिए आवेदन

namanchhattisgarh

महिला समूह के लिए चिर्रा गौठान बना आजीविका का प्रमुख जरिया

namanchhattisgarh

Leave a Comment