February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की पात्र-अपात्र सूची जारी

Share

कोरबा, 10 अप्रैल 2023/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदन के आधार पर पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी उक्त सूची का सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के साथ ही सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं समस्त ब्लॉक के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में भर्ती हेतु आगामी 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 10 से 12 बजे तक प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित किया जाना निर्धारित है। अभ्यर्थियों हेतु प्रवेश पत्र वितरण की सूचना कार्यालय द्वारा पृथक से दी जाएगी।
क्रमांक 22


Share

Related posts

24 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

एकलव्य विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती: वॉक इन इन्टरव्यू 21 जून को

namanchhattisgarh

21 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment