1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का होगा आयोजन,

Share

कोरबा 12 मई 2023/राज्य शासन द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मण्डली दलों को शामिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई 2023 तक किया जाना है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिले में रामायण मण्डली प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करते हुए मण्डलियों की प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही जिले के मानस मण्डलियों का संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन हेतु श्रीकांत कसेर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के नोडल अधिकारी और श्री दीनू प्रसाद पटेल जिला खेल अधिकारी के सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
क्रमांक 103/


Share

Related posts

धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को अन्य फसलों के लिए दिया जा रहा ऋण

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल विजेताओं को सम्मानित कर किया उत्साहवर्धन

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आयोजन हेतु बैठक आज

namanchhattisgarh

Leave a Comment