-1.6 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अधिकारियों को सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेने एवं त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

Share

कोरबा 23 मई 2023/आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आम लोगों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को पत्र अग्रेषित कर इसके त्वरित निराकरण करते हुए आवेदकों के सूचना के लिए जनचौपाल के वेबसाइट पर निराकरण की स्थिति को अपलोड करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में आज कुल 117 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, उच्च स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 136/


Share

Related posts

अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं : जनचौपाल में 89 आवेदन हुए प्राप्त

namanchhattisgarh

रोजगार मेला का आयोजन 05 अक्टूबर को

namanchhattisgarh

एनआरसी सहित मैदानी कार्यालयों का निरीक्षण करे एसडीएम : कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment