कोरबा । इस परिपेक्ष में पॉवरग्रिड कोरबा अपनी तकनीकी और व्यावसायिक जिम्मदारियों के साथ सामाजिक ज़िम्मेदारियों के निर्वहन में हमेशा आगे रह कर समाज को जागरूक करता रहा है और इसी उद्देश्य से पॉवरग्रिड स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 17/05/2023 – 31/05/2023 तक मना रहा है जिसका उदघाटन उदय प्रकाश, मुख्य महा प्रबंधक, कोरबा के कर कमलों द्वारा किया गया।
विभिन्न तरीक़े से जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज पॉवरग्रिड कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा’ स्वच्छता जन जागरण अभियान ’चला कर सामान्य जन मानस को जागरूक किया गया। आज शाम ४ः३० बजे पॉवरग्रिड मेन गेट पर एकत्रित हो कर भैसमा बाज़ार, प्राथमिक स्वस्थकेंद्र तक मानव शृंखला बना कर स्वच्छता का संदेश पहुँचाया एवम् स्वास्थ्यकेंद्र परिसर की सफ़ाई कर कार्यक्रम को दिशा दी । लोगो को जागरूक करने हेतु बाज़ार भ्रमण किया एवं जन सामान्य की भाषा में पम्पलेट बाँट कर लोगो को भी मुहिम से जोड़कर समाज को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति शिक्षित कर समाज के प्रति अपने सरोकार और दायित्वों का निर्वहन किया ।
संपूर्ण पॉवरग्रिड कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ श्री आर इ यस यादव मुख्य प्रबंधक कोरबा और संजय बोरकर अप महा प्रबंधक ने लोगो को संबोधित कर मार्ग दर्शन किया।
previous post
