1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

निगम क्षेत्र में संचालित विशेष स्वच्छता अभियान 2023 का निरीक्षण किया राजस्व मंत्री ने

Share

कोरबा 30 मई 2023 – राजस्व एवं आपदा प्र्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल एवं महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्र. 04 व वार्ड क्र. 03 का भ्रमण कर स्वच्छता से संबधित सफाई व्यवस्था एवं नालियों की साफ-सफाई का जायजा लिया। दिनांक 29 मई से 08 जून तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड क्र. 04 दुरपा रोड, पुरानी बस्ती, ईदगाह मोहल्ला एवं वार्ड क्र. 03 राताखार में मेन रोड गणेश चौक, कहरापारा आदि बस्तियों में चल रह अभियान का निरीक्षण किया, इस अभियान के तहत नाले-नालियों की सफाई से निकले अपशिष्ट का उसी कार्यदिवस में उठाव एवं उनका परिवहन सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर झाडू लगाना, डोर-टू-डोर अपशिष्ट एकत्रीकरण, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों में कीटनाशक एवं लार्वा मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव आदि का कार्य करते हुए पेयजल, सड़क, रोशनी आदि सेवाएं  निर्वाध रूप से जारी रखने हेतु अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को जो दौरे में साथ में चल रहे  थे, उन्हें निर्देश दिया। साथ ही जिन स्थानों पर नालियों के ऊपर लगे कवर टूटे-फूटे थे उन्हें बदलने का निर्देश राजस्व मंत्री ने दिया।
निरीक्षण के दरम्यान राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने बस्तीवासियों से भंेट मुलाकात कर उनकी वार्ड से  संबंधित समस्याओं की जानकारी ली एवं त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने बस्तीवासियों को नीले व हरे रंग के डस्टबिन का वितरण भी किया तथा उन्हें समझाईश दी कि घर से निकलने वाले गीले व सूखे कचरों को क्रमशः अलग-अलग रंग के डस्टबिन में ही डालें। घर से निकलने वाले गीले कचरे को हरे रंग के डस्टबिन में सुरक्षित रखें तथा सूखे कचरे को नीले डस्टबिन में रखें एवं इन कचरों को दूसरे दिन आने वाली स्वच्छता दीदियों के वाहन में ही डाले, इधर-उधर गली-मोहल्लों में कचरे को कहीं भी न फेंकने की समझाईश दी तथा अपने वार्ड एवं शहर को स्वच्छ रखने में अपनी भी अहम भूमिका निभाने की अपील की।
भ्रमण के दरम्यान वार्ड में संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिट के पास जाकर राजस्व मंत्री ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया तथा लोगों को इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना से बस्तियों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का निःशुल्क इलाज एवं दवाईयों का वितरण किया जाता है। राजस्व मंत्री ने आमनागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित किया जा रहा है, यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसका लाभ सभी लोगों को लेने के लिए मंत्री महोदय ने प्रेरित किया।
महापौर श्री प्रसाद ने वार्ड में भ्रमण के दौरान लोगों से कहा कि आप सभी इस डस्टबिन का उपयोग करते हुए कचरो को वार्ड में आने वाली स्वच्छता दीदियों को ही सौपा करें तथा इधर-उधर किसी के घर के सामने या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालते हुए शहर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना योगदान देंवे।
भ्रमण के दौरान महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद सहित पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, रविसिंह चंदेल, बूथ अध्यक्ष मोहन चन्द्रा, लक्ष्मण कहरा, मानू उरांव, उमेश लहरी, वार्ड अध्यक्ष आकाश प्रजापति, महिला वार्ड अध्यक्ष पुष्पा सोनी, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष सूरज चन्द्रा, अमन सिंह चंदेल, बलराम तिवारी, भुनेश्वर राज, राकेश देवांगन, हरप्रित सिंह, बबलू यादव, रवि खुंटे, रामसुद्धिन, मणीशंकर तथा नगर निगम से स्वच्छता के नोडल अधिकारी एवं अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, जोन प्रभारी व्ही.के.शांडिल्य, अखिलेश शुक्ला, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव सहित निगम के संबंधित अधिकारी भी दौरे में साथ-साथ रहे।


Share

Related posts

एनटीपीसी कोरबा ने क्रेडा द्वारा आयोजित कार्यशाला में लिया भाग, ऊर्जा दक्षता के प्रयासों की हुई सराहना

namanchhattisgarh

लोक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई सम्पन्न

namanchhattisgarh

बालको ने अपने प्रचालन क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए उच्चस्तरीय एआई तकनीक को अपनाया

namanchhattisgarh

Leave a Comment