February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

02 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 01 जून 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 02 जूनको विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 जून मंगलवार को वार्ड क्र. 09 ढेलवाडीह, वार्ड क्र. 12 शारदा विहार अटल आवास के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 32 रिसदी सतनाम नगर जयस्तंभ चौक, वार्ड क्र. 45 उड़िया बस्ती सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर सतनाम प्रांणगृह के पास, वार्ड क्र. 59 विकास नगर सामुदायिक भवन  नीलगिरी पेड़ के नीचे, वार्ड क्र. 66 गजरा मितानिन घर के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जिले में 07 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जनचौपाल में आमजनों की समस्या सुनी और त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

पवित्र शहर और पर्यटक अमरकंटक

namanchhattisgarh

Leave a Comment