1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के 17 खिलाड़ी खेलो इंडिया रूरल एण्ड इंडीजेनियस नेशनल गेम्स 2023 में लेंगे हिस्सा

Share

कोरबा 01 जून 2023/ भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साईन्स, भुवनेश्वर के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय द्वारा आगामी 09 जून से 12 जून 2023 तक खेलो इंडिया रूरल एण्ड इंडीजेनियस नेशनल गेम्स 2023 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त 04 दिवसीय राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में अनुसूचित जनजातीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, कबडडी, खो-खो, रग्बी, स्वीमिंग, व्हॉलीबॉल, योगासन जैसे 10 खेलों में प्रतियागिताएं एवं 18 जनजातीय डेमोन्सट्रेशन गेम्स को शामिल किया गया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आयोजन में राज्य की भागीदारी हेतु उपरोक्त शामिल 10 खेलों में राज्य चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन विगत 25 मई 2023 को बिलासपुर के स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया गया। इसमें जिले से 17 बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसके अंतर्गत बालक वर्ग हॉकी में बालको नगर के प्रभात सिंह, बालिका वर्ग हॉकी में परसाभाठा बालको की कुमारी चांदनी धुर्वे एवं कुमारी चित्रलेखा कंवर शामिल है। इसी प्रकार फुटबॉल बालिका वर्ग में कोरबा की कुमारी प्रियंका राज का चयन किया गया है। एथलेटिक्स बालक वर्ग में ग्राम बोइदा के यशवंत मरकाम, कबड्डी बालक वर्ग में कोरबा के सुरेंद्र सिंह कंवर एवं कामेश कुमार, कबड्डी बालिका वर्ग में कटघोरा के ग्राम गजरा की कुमारी पुष्पा, रग्बी बालक वर्ग में कोरबा के विश्वजीत पैकरा, रग्बी बालिका वर्ग में कोरबा की कुमारी जागृति आर्मो, कुमारी पूर्णिमा एवं कुमारी अलिसा, खो-खो बालक वर्ग में कोरबा के जय विकास राठिया एवं सत्येन्द्र राठिया एवं खो-खो बालिका वर्ग में कोरबा की सुनिता राठिया, चंदा राठिया एवं मोनिका राठिया चयनित हुए हैं।
क्रमांक 165/


Share

Related posts

जिला बाल कल्याण समिति व शिक्षा विभाग की पहल से 3 बेघर बेसहारा बच्चो को मिला संरक्षण

namanchhattisgarh

पेंशन हितग्राही जोन कार्यालय पहुंचकर कराएं आनलाईन अपडेट

namanchhattisgarh

फिजियो थैरेपिस्ट, स्पीच थैरेपिस्ट के अस्थायी पद पर आवेदन 22 सितम्बर तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment