1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सभी व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगायें: जोशी

Share

चांपा। विश्व पर्यावरण दिवस और मिशन लाईफ-मिशन लाईफ स्टाईल फॉर इन्वायरोन्मंेंट के उपलक्ष्य में 01 जून को प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड चाम्पा के प्लांट गेट में हरित प्रतिज्ञा की शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात 05 जून को सनराईज क्लब मेें सुबह 10ः30 बजे से कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय जोशी ( यूनिट हेड )ए कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक शर्मा (अध्यक्ष एकाउन्ट)ए विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इलेक्ट्रीकल एण्ड इंस्ट्रुमंेटेशन)ए शिवदयाल कर्ष (अध्यक्ष, पी.आई.एल. इंटक)ए डॉ. लोकेन्द्र लगर (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी.आई. एल.)ए अशोक वैष्णव, (विभागाध्यक्ष, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग)ए घनश्याम भोई, क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष थवाईत, सहायक महाप्रबंधक, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने संबंधी एवं इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण का समाधानश् और मिशन लाईफ-लाईफ स्टाईल फॉॅर इन्वायरोन्मेंट की जानकारी देते हुए कहा कि आज बढते प्रदूषण के बारे में हम सबको सोचना होगा कि किस प्रकार पर्यावरण को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम की कडी को आगे बढाते हुए अशोक वैष्णव, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने अपने उदबोधन में कहा कि छत्तीसगढ में जंगल कम होने के कारण आज तापमान 36 डिग्री है। जिसके कारण समुद्र का लेवल 11 से.मी. ऊपर आ गया है। पौधारोपण कम होने से वायु एवं जल प्रदूषण हो रहा है। आगे कहा कि पहले लोग मौसमी फल खाते थे परंतु अभी पेेेेस्टी फू्रट खा रहे है, जिसके वजह से बीमारी बढ गई है। इसी कडी में मुख्य अतिथि संजय जोशी, यूनिट हेड ने अपने उदबोधन में कहा कि मनुष्य अपने सुविधा के लिए प्राकृतिक संसाधनो का दोहन करने लगे। धार्मिक दृष्टि से देखा जाये तो नदियों जैसे- गंगा, यमुना का पूजा किया जाता है साथ ही साथ पीपल, बरगद का भी पूजा किया जाता है परंतु मानव अपने सुख सुविधा के लिए पेड की कटाई करते जा रहे है। पेड के कटने से हमारा प्रकृति असंतुलित हो गया हैं। प्रकृति का ज्यादा दोहन करने से हमारा जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैैैै इसलिए सभी व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाये। कार्यक्रम के इसी कडी में कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक शर्मा ;अध्यक्ष एकाउन्टद्धए ने अपने उदबोधन में कहा कि जिस प्रकार भूख के लिए खाना आवश्यक है उसी प्रकार जीवन के लिए ऑक्सीजन भी आवश्यक है और ऑक्सीजन हमंे पेड सेेेेे प्राप्त होती है, इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड लगाना चाहिए। आज विभिन्न प्रकार से हमारा पर्यावरण दूषित होते जा रहा है। इस विषय में आज चिंतन नहीं करेंगंे तो हमारी आने वाली पीढी को विभिन्न प्रकार के समस्यों का सामना करना पडेगा।

कार्यक्रम के इसी कडी में विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.कुमार ;वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इलेक्ट्रीकल एण्ड इंस्ट्रुमंेटेशनद्ध ने कहा कि आज प्रदूषण एक चिंतन का विषय है हमें इस ओर ध्यान देना चाहिए। प्रदूषण को रोकने के लिये हमें स्वयं को आगे आना चाहिए एवं मिल जुलकर कार्य करना चाहिए। पर्यावरण को संतुलित करने लिए खाली जागरूकता पैदा करने से काम नही चलेगा आज की जरूरत जागरूकता के साथ-साथ समर्पण तथा पर्यावरण के प्रति प्रतिबध्दता के साथ कार्य करे तभी पर्यावरण सुरक्षित होगा, पर्यावरण आज विश्व की बडी समस्या है अतः हम दृढ निश्चय के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य करे। आगे के उदबोधन में शिवदयाल कर्ष (अध्यक्ष, पी.आई.एल. इंटक) ने कहा कि पर्यावरण जीवन का आधार है। इसे बचाना हमारा दायित्व हैै। हमें अपने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है यह हम सब की जिम्मेदारी है। आगे कहा कि जिस प्रकार बुढापे में हमारे पुत्र सहारा होता है उसी प्रकार पेड हमारे जीवन का सहारा है, इसलिए वृक्षो की कटाई न करे। वृक्ष से हमें छाया, लकडी एवं फल प्राप्त होता है। तथा युनिय की ओर सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी गई।

कार्यक्रम के उदबोधन में डॉ. लोकेन्द्र लगर (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी.आई. एल.) नंे अपने उदबोधन में कहा कि पर्यावरण के प्रति हमको सदैव सोचना पडेगा आज हमें आवागमन हेतु चौडी सडक तो मिल गयी है परंतु राह चलते लोगो को धूप से बचने हेतु छायादार वृक्ष नही है। जिससे लोग गर्मी की मार सहन कर रहे है। आगे कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष लगाना चाहिए। कार्यक्रम के अंतिम उदबोधन में घनश्याम भोई, क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर के द्वारा कहा गया कि वायु प्रदूषण पर रोक लगाना नितांत ही जरूरी है। क्योंकि वायु के माध्यम से ही हमारा जीवन यापन सुचारू रूप से हो रहा है वायु के माध्यम से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। वायुु प्रदूषण को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगायें।

बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ यूनिट हेड के द्वारा किया गया जिसमें कालोनी के बच्चों एवं महिलाओं ने अधिक संख्या में भाग लिये। विश्व पर्यावरण दिवस और मिशन लाईफ-मिशन लाईफ स्टाईल फॉर इन्वायरोन्मंेंट के अवसर पर विभिन्न स्पर्धाए हुई जिसके लिए एक माह पूर्व से ही प्लॉंट परिसर में नारे लिखने का काम के साथ कर्मचारी बंधू और उनके परिवार के लिए स्लोगन, सुझाव, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता एवं सभी विभाग में हाऊस किपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके अंतर्गत सभी डिवीजन के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी स्पर्धाओं में चयनित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियो, संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारिंयों एवं घनश्याम भोई, क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य ंिकया गया, जो अति सराहनीय रहा, जिसमें प्लॉंट परिसर मंें अशोक नींम, जामुन, अंांॅवला, बरगद, पीपल, आम, गुलमोहर, आदि ंविभ्ंिान्नं प्रंजंातियों के लगभग 130 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष थवाईत, पर्यावरण विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग से सुरेश्वर भइशा, भागवत शुक्ला, राजेन्द्र मिश्रा, प्रमोद अग्रवाल, आशिष सिंह, रामेश्वर पटेल, देवेन्द्र राठौर, सूर्यप्रकाश देशमूख, सिघ्दार्थ शंकर खंडाई, ब्रिजेश बहादुर पाल के साथ प्लांट के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पी. एण्ड ए., हार्टिकल्चर, वेलफेयर एवं कालोनी के बच्चों एवं महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा।


Share

Related posts

अवैध सट्टा एवम् शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

namanchhattisgarh

सहायक शिक्षक श्रीमती अनुपमा मिंज निलंबित

namanchhattisgarh

वार्ड क्र. 12 शारदा विहार में स्वच्छता अभियान का जायजा लिया महापौर, सभापति ने

namanchhattisgarh

Leave a Comment