1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की शिकायतें

Share

कोरबा 13 जून 2023/कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आवेदकों ने एक-एक कर कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज कुल 125 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, अपराधिक प्रकरण की जांच, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
स क्र. 198


Share

Related posts

जिले में अब तक 953.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम अमले की कार्यवाही जारी

namanchhattisgarh

किसानों के समृद्धि से होगा छत्तीसगढ़ का विकास : श्री रविन्द्र चौबे

namanchhattisgarh

Leave a Comment