-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टोरेट में रक्तदान शिविर का आयोजन 14 को

Share

कोरबा 13 जून 2023/ कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में 14 जून 2023 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान को बढ़ावा देने हेतु कलेक्ट्रोरेट कोरबा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिले में थैलेसीमिया रोग से ग्रसित बच्चों, कैंसर मरीजों, रक्त अल्पता से ग्रसित गर्भवती महिलाओं समेत अनेक मामले में जरूरतमंदों को रक्त की कमी बनी रहती है, जिसे पूरा करने के लिए रक्तदान अति आवश्यक है। 14 जून 2023 को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर  कलेक्ट्रोरेट में रक्तदान शिविर आयोजित है। कोई भी 18 से 60 वर्ष तक का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती, जबकि  रक्तदान से कई तरह का फायदा होता है। सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए।
कलेक्टर ने समस्त विभाग प्रमुखों को रक्तदान शिविर में उपस्थित रहने तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा है। कलेक्टर ने जिले के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में 14 जून को रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान करें।
स. क्र. 201/


Share

Related posts

एम.आई.सी. ने दी निगम के विभिन्न कार्यो को स्वीकृति

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा ने क्रेडा द्वारा आयोजित कार्यशाला में लिया भाग, ऊर्जा दक्षता के प्रयासों की हुई सराहना

namanchhattisgarh

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल के साक्षी बनें जिलेवासी : कोरबा हुआ राममय, विभिन्न भक्तिमय व मानस गायन कार्यक्रमों का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment