February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

Share

जांजगीर-चांपा 14 जून 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अकलतरा विकासखंड के पड़रिया और बिरकोनी में अमृत सरोवर अभियान के तहत बन रहे तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर निर्माण में निर्धारित मापदंड और गाइडलाइन के अनुसार होने के तहत सरोवर का इस्टीमेंट, क्षेत्रफल, गहराई, जलभराव का स्त्रोत की जानकारी लेते हुए अमृत सरोवर के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सरपंच से ग्राम पंचायत क्षेत्र में किये जा रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली तथा गांव के विकास के लिए बेहतर कार्य करने कहा। कलेक्टर ने सरोवर के चारो ओर फलदार वृक्ष लगाने एवं सौंदर्यीकरण करने कहा तथा जनपद सीईओं को रोजगार सहायकों की बैठक लेने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में निर्माण किये जा रहे निमार्णाधीन आवासों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्राम पड़रिया के हितग्राही श्री बलराम एवं श्री राजेन्द्र से आवास निर्माण से संबंधित चर्चा कर प्राप्त किश्तो की जानकारी ली। कलेक्टर ने जनपद सीईओ से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संचालित कार्यों अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा अभियान चलाकर लेआउट देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर जीओ टैग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अकलतरा श्री विक्रांत अंचल, तहसीलदार अकलतरा, जनपद सीईओ अकलतरा एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

जन चौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम जनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

दर्री जोन वार्ड क्र. 47 बरेड़ीमुड़ा बस्ती में 31.57 लाख के सी.सी.रोड निर्माण कार्य का राजस्व मंत्री द्वारा किया गया भूमिपूजन

विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन : स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम एवं संरक्षण अधिनियमों की दी गई जानकारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment