February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 1721 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 228 प्रकरण स्वीकृत किए गए

Share

कोरबा 11 जुलाई 2023 – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज जिला नियमितीकरण प्राधिकार की नौवीं ंबैठक में नगर निगम केारबा के नियमितीकरण के 228 प्रकरणों को स्वीकृत प्रदान की, इनमें से नियमों के तहत 68 प्रकरण निःशुल्क एवं 160 प्रकरण शास्ति अधिरोपित कर स्वीकृत प्रदान की गई, जबकि इसके पूर्व की बैठकों में निगम के 1506 प्रकरणों का नियमितीकरण किया गया है। इसी प्रकार आज कटघोरा नगर पालिका परिषद के 01 प्रकरणों पर नियमितीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई।
जिला कार्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में आज कलेक्टर एवं जिला नियमितीकरण प्राधिकारी श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में नियमितीकरण प्राधिकार समिति की नौवीं बैठक आयोजित की गई, उक्त बैठक में निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश व समिति के सचिव श्री के.एस.कंवर आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान समिति द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा के 228 प्रकरणों को आज स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि इसके पूर्व की बैठकों में निगम के 1506 प्रकरणों का नियमितीकरण किया गया था। इस प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा के नियमितीकरण के 1721 प्रकरणों को अब तक स्वीकृत प्रदान की जा चुकी है, इन सभी 1721 प्रकरणों में शास्ति के रूप में 13 करोड़ 36 लाख 15 हजार 353 रूपये अधिरोपित की गई है। बैठकों के दौरान नगर पालिका परिषद कटघोरा के 01 प्रकरणांे पर नियमितीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई।
नियमितीकरण का लाभ लेने कलेक्टर ने की अपील – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि शासन द्वारा अनियमित विकास व निर्माण के नियमितीकरण का विकल्प लोगों के हित में प्रदान किया गया है, अतः शासन की इस योजना का एवं दिए गए विकल्प का लाभ उठाएं तथा किए गए अनियमित निर्माण व विकास का नियमितीकरण कराएं, इस हेतु अपने आवेदन निर्धारित कार्यालयों व निकायों में जमा कराएं।
कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न जिला नियमितीकरण प्राधिकार समिति की बैठक में निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश एवं समिति के सचिव श्री के.एस.कंवर के साथ ही निगम के भवन अधिकारी अखिलेश शुक्ला, नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उनके अभियंतागण, निगम के सहायक अभियंता विवेक रिछारिया, अनिलराम आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Related posts

चैट्रीचण्ड्र महोत्सव पर सामान्य अवकाश घोषित

namanchhattisgarh

अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट मैट्रिक/प्री.मैट्रिक/मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति की प्रक्रिया प्रारंभ

namanchhattisgarh

महापौर ने पं.रविशंकर शुक्ल नगर में सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment