1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित

Share

जांजगीर-चांपा 21 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समूह की महिलाओं को समूह गठन, ग्यारह सूत्र पालन, आजीविका संबंधित गतिविधियों के अलावा बैंक से लिंकेज की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एनआरएलएम ब्लॉक समन्वयक को ग्राम पंचायतवार उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। जिसमें पीआरपी, एफएलसीआरपी, आरबीके, सक्रिय महिला, बैंक मित्रों के साथ स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल हो रही है। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
समूह की महिलाओं ने सीखा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
जनपद पंचायत बलौदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर, लछनपुर में संयुक्त रूप से उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती प्रियंका देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम में समूह ताली, फूल ताली, प्रार्थना परिचय कराया गया और सभी के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया। इस दौरान पीआरपी, एफएलसीआरपी, आरबीके सहित सक्रिय महिला माधवी, प्रमिला, रमिता, सुनीता मौजूद रहीं। ग्राम पंचायत पंतोरा में आयोजित कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन गतिविधि को सीखा। इस दौरान नई कियोस्क बीसी सखी क्रांति द्वारा प्रथम ट्रांसजेक्शन किया गया। महिलाओं ने बताया कि इस तरह से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने से उनका काफी समय बचेगा और आगे वह इस तकनीकी के माध्यम से ही कार्य करेंगी। ग्राम पंचायत बक्सरा में स्व सहायता समूह की बैठक का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत बम्हनीडीह में उन्नति महिला क्लस्टर संगठन का ईसी बैठक आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण बैंक बिर्रा से ब्रांच मैनेजर द्वारा बैंक लिंकेज, बीमा आदि की जानकारी दी गई। जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम केरा में समूह की दीदियों को बताया गया कि समूह की नियमित बैठक की जानी जरूरी है, जिससे समूह का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा। इसके अलावा समूह के द्वारा रजिस्टर में बैठक एवं की जा रही गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से दर्ज कराना है। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि समूह का अच्छे से संचालन करने से एनआरएलएम के माध्यम से बैंक लिंकेज कराया जाता है, जिससे समूह को गतिविधियों के लिए लोन मिलेगा। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं को लोन का वितरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा जनपद पंचायत नवागढ़ की खोखरा क्लस्टर की ग्राम पंचायत सिवनी में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं शामिल हुई। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा के तहत शिविर का आयोजन आज

namanchhattisgarh

मिनीमाता महतारी जतन योजना महिला निर्माण श्रमिकों के लिए वरदान

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक 10 जुलाई को : एसटी वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समिति के समक्ष किया जाएगा अनुमोदन

namanchhattisgarh

Leave a Comment