-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

वीर शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Share

कोरबा 26 जुलाई 2023 – आज सुभाष चौक के समीप पूर्व सैनिक सेवा संघ द्वारा 24वॉं कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के साथ-साथ पार्षद श्री सुरेन्द्र जायसवाल व मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर ने नेताजी सुभाष बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित कर उनके द्वारा दिये गये देश के प्रति बलिदान को याद करते हुए पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
महापौर श्री प्रसाद ने कहा कि कारगिल के युद्ध को हुये पूरे 24 वर्ष हो चुके हैं, उस युद्ध के दौरान शहीद हुए उन देश के जाबाज सिपाहियों को याद करते हुए कहा कि इनके बलिदान को हमारे देशवासी कभी भूला नहीं सकते। उनके द्वारा विपरीत परिस्थितियों में हमारे देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए शहीद हुए उन वीर शहीदों की शहादत को पूरा देश नमन करता है।


Share

Related posts

युवोदय ‘‘हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु गठित ज़िला स्तरीय समिति के लिए दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

namanchhattisgarh

जिले में हुई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत

namanchhattisgarh

डायल 112 के कर्मचारी अपराधों की रोकथाम , शांति व्यवस्था के अतिरिक्त , पीड़ितो को स्वास्थ्य सुविधा एवम अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका

namanchhattisgarh

Leave a Comment