February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में घुमंतू पशुओं को लगाया जा रहा रेडियम बेल्ट और टैग

Share

जांजगीर-चांपा 14 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम करने के लिए घुमंतू पशुओं को टैग और रेडियम बेल्ट लगाए जा रहे। पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. ए. एल. सिंह द्वारा बताया गया कि घुमन्तु पशुओं की सुरक्षा के तारतम्य मे जिले के सभी प्रमुख राजमार्गाे हेतु 35 अलग-अलग विभागीय दल गठित कर पशुओं को सड़कों से हटाकर गौठानों, गौशालाओं तथा अस्थायी शेल्टर में व्यवस्थापन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही सड़कों पर इनके बैठने या आने से रात में वाहन चालको को दूर से पशुओं के होने का आभास हो तथा पशुओं व आम नागरिकों को दुर्धटना की संभावनाओं से बचाया जाने की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुयेे इन्हें रेडियम रिफ्लेक्टीव बेल्ट लगाकर टैगिंग लगाये जाने की कार्यवाही किया जा रहा है। उपसंचालक द्वारा बताया गया कि जिले मे अब तक 502 पशुओं मे रेडियम रिफ्लेक्टीव बेल्ट लगाया जा चुका है तथा 639 पशुओं मे टैगिंग किया गया है एवं उक्त कार्य अनवरत जारी है।उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

नलों में न लगाए टूल्लू पम्प, ताकि सभी को मिले समान रूप से पेयजल : महापौर

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ आज

namanchhattisgarh

सूचना शिविर में एसडीएम पाली ने फौती, बंटवारा, नामांकन, सीमांकन आदि राजस्व प्रक्रियाओं की दी जानकारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment