February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया 15 अगस्त को करेंगे जिले में ध्वजारोहण

Share

जांजगीर-चांपा, 14 अगस्त, 2023 / छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 15 अगस्त 2023 को जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में ध्वजारोहण करेंगे।
नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे, परेड का निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डहरिया उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी करेंगे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

संविधान दिवस जागरूकता अभियान के तहत् विधिक जागरूकता शिविर का हो रहा आयोजन

namanchhattisgarh

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को त्वरित कार्रवाई करने अधिकारियों को दिए निर्देश

namanchhattisgarh

कोरबावासियों ने किया स्वच्छता का स्वर्ण हस्ताक्षर : महासंकल्प 2026 अभियान : ऐतिहासिक पल में शामिल होने आमनागरिको में दिखा उत्साह

namanchhattisgarh

Leave a Comment