February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शहरी क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों के विचरण करते पाए जाने पर टोल फ्री नम्बर 1100 पर कर सकते हैं शिकायत

Share

जांजगीर-चांपा 25 अगस्त 2023 /कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिले में सड़कों से मवेशियों को हटाने तथा मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाने के लिए टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है। शहरी क्षेत्रों की सड़कों में आवारा मवेशियों को हटाए जाने के लिए जिले के नागरिक टोल फ्री नम्बर 1100 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। जिले के सभी नगरपालिका तथा नगर पंचायतो में मुख्य मार्गो से मवेशी हटाने हेतु दल गठित किया गया है। मवेशी मालिकों को भी मुनादी तथा घर-घर संपर्क कर मवेशियों को खुला नही छोड़ने संबंधी समझाइश दी जा रही है। समझाइश के बाद भी खुले में मवेशी मिलने पर मवेशी मालिकों पर पशु अतिचार अधिनियम व नगरपालिका अधिनियम के अन्तर्गत 1000 रुपये तक का जुर्माना आरोपित किया जाना है। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

मेडिकल ऑफिसर के पद में भर्ती के लिए दावा आपत्ति पश्चात् अंतरिम सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन 20 दिसंबर को

namanchhattisgarh

नरवा विकास योजना से बारहमासी बना धनुवा नाला, 30 हेक्टेयर बढ़ा सिंचाई रकबा

namanchhattisgarh

एकलव्य विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती: 12 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment