February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 सितम्बर तक

Share

रायपुर, 25 अगस्त 2023

शासकीय विभागों में तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारी लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई-अक्टूबर 2023 के लिए 01 से 30 सितम्बर 2023 के बीच आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर में कार्यालयीन समय में जमा कराया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पूर्व एवं पश्चात् प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ नोटराइज्ड शपथ पत्र अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।
प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रचलित एवं छायाप्रति आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। आवेदन जिस सत्र के प्रशिक्षण के लिए किया गया है उस सत्र के लिए मान्य होगा। कोष, लेखा एवं पेंशन संचालनालय के अनुसार केवल सचिवालय, वन विभाग के ऐसे स्टेनो जो केम्प क्लर्क के रूप में कार्य करते हैं तथा कोष, लेखा एवं पेंशन के स्टेनोग्राफर को छोड़कर अन्य विभागों के स्टेनोग्राफर्स प्रवेश के पात्र नहीं है। आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक सुसंगत दस्तावेजों के अलावा कोविड टीकाकरण पूर्ण होने तथा बूस्टर डोज़ संबंधी प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा।
क्रमांक: 2842


Share

Related posts

12 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

namanchhattisgarh

बच्चों को नशे की दुष्प्रवृत्ति से बचाने जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment