February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पाठक 21 सितंबर को रहेंगे कोरबा के भ्रमण पर

Share

कोरबा 20 सितंबर 2023/उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक 21 सितंबर 2023 को कोरबा के एकदिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। जिला सत्कार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पाठक 21 सितंबर को प्रातः 10ः45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जेएसपीएल एरोड्रम (प्राइवेट) पहुंचेंगे। 12ः45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा हेतु प्रस्थान कर तथा 01ः30 बजे विधानसभा कटघोरा अंतर्गत मीना बाजार मैदान पहुंचेंगे।
उपमुख्यमंत्री श्री पाठक 01ः35 बजे मीना बाजार मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर शाम 04ः30 बजे रथ द्वारा छुरी में आयोजित स्वागत सभा में सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार के 04ः45 बजे कोरबा विधानसभा के दर्री मंे स्वागत सभा में शामिल होंगे तत्पश्चात् 5ः30 बजे कोरबा के घण्टाघर में आयोजित आमसभा में सम्मिलित होंगे। 07 बजे कोरबा से रायगढ़ हेतु प्रस्थान करेंगे।
स. क्र. 550/


Share

Related posts

समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए: भूपेश बघेल

namanchhattisgarh

स्कूलों का रेनोवेशन कार्य 15 जून से पूर्व करने के निर्देश

namanchhattisgarh

सड़क सुरक्षा अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

namanchhattisgarh

Leave a Comment