February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर सौरभ कुमार ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं

Share

कोरबा 26 सितंबर 2023/जिला कार्यालय में आयोजित आज जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुँचे लोगों से कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की।
जनचौपाल में आज 194 लोगों ने आवेदन दिए। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, नौकरी की मांग, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आर्थिक सहायता, मुआवजा प्रकरण के निराकरण, लंबित मजदूरी भुगतान, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, नामांतरण, सीमांकन, पेंशन प्रकरण, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण सहित अन्य आवेदन भी शामिल रहे। इस दौरान श्री अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं दिनेश कुमार नाग सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
स. क्र. 569/


Share

Related posts

मानव अधिकार आयोग की टीम ने जिला अस्पताल, जिला जेल, स्कूल एवं वृद्धाश्रम का भी किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

जिले के गोठानो में अब तक पांच हजार 106 क्विंटल किया गया : पैरा संग्रहण 204 गोठानो में किया गया पैरादान

namanchhattisgarh

आगामी वर्षाकाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment