1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बैठक में डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना पर की गई चर्चा

Share

कोरबा 29 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में विगत दिवस नगर निगम सभाकक्ष में डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने बताया कि बैठक में डेंगू, मलेरिया तथा मौसमी बीमारियों के कारण, लक्षण एवं उपचार के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा इन बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। सीएमएचओ द्वारा आयुष्मान भवः अभियान की जानकारी दी गई तथा अंगदान के संबंध में वहाँ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दिया गया तथा अंगदान हेतु शपथ भी दिलवाया गया। साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों के नियंत्रण में जनजागरूकता हेतु नगर निगम से अपेक्षित सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में अपर आयुक्त श्री खजांची कुमार, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग तथा निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
स. क्र. 588


Share

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 01 से 15 अक्टूबर तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

namanchhattisgarh

जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन व कला विषय की परीक्षा सम्पन्न, नकल प्रकरण निरंक

namanchhattisgarh

आदेश पारित होने के बाद पालन करायें और समय पर अपलोड करे: कमिश्नर डॉ. अलंग

namanchhattisgarh

Leave a Comment