February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आयुक्त ने प्रतिष्ठानों के स्वच्छता की, की समीक्षा

Share

कोरबा 05 अक्टूबर 2023 – नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभागृह में आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने निगम के अधिकारियों के साथ-साथ डिप्टी जी.एम. एस.ई.सी.एल. कोरबा एरिया, मानिकपुर, कुसमुण्ड़ा एवं पर्यावरण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी एवं वैज्ञानिक के साथ ही निगम स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक ली। आयुक्त ने एस.ई.सी.एल. कोरबा, मानिकपुर, कुसमुण्ड़ा एरिया के अधिकारी से कहा कि आपके अधीनस्थ विभिन्न क्षेत्रों में आवासीय कालोनी स्थित है, जे.पी.कालोनी, सुभाष ब्लाक, मानिकपुर, कुसमुण्डा, सुराकछार, बलगी, बांकीमांेगरा सभी आवासीय कालोनियों में साफ-सफाई बिलकूल ही नहीं है, पूरी गंदगी फैली रहती है एवं आने जाने वाले मार्ग में कचरों का ढेर लगा रहता है, जिससे नगर निगम की साफ-सफाई व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
आयुक्त ने एस.ई.सी.एल. से संबंधित डिप्टी जी.एम. को निर्देशित किया कि आपके अपने आवासीय कालोनियों की साफ-सफाई कार्य में मेन पावर की व्यवस्था को बढ़ाये और जहॉं आपके क्षेत्र गदंगी फैली हुई है, उसे नियमित रूप से प्रतिदिन साफ-सफाई का कार्य कर उसके निष्पादन की व्यवस्था की जाए। आपके अधीनस्थ क्षेत्र में बंद पड़े एस.एल.आर.एम.सेंटर को पुनः संचालित किया जाए।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता प्रकाश चन्द्रा, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, कोरबा, कुसमुण्डा, मानिकपुर एस.ई.सी.एल. के तीनों डिप्टी जी.एम. के साथ-साथ पर्यावरण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी एवं वैज्ञानिक आदि उपस्थित थे।


Share

Related posts

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम: 09 से 14 सितंबर तक चलेगा अभियान

namanchhattisgarh

पीएम जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में करें कार्य – कलेक्टर

namanchhattisgarh

पाली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

namanchhattisgarh

Leave a Comment