February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

थाना दीपका द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 3,70,000/- नगदी रक़म जप्त

Share

कोरबा |  पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक – 21.10.23 को दीपका स्टॉफ वाहन चेकिंग हेतु दीपका चौक रवाना हुए थे कि दीपका चौक के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे एक व्यक्ति मोटर सायकल से आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम  श्रवण कुमार सिंह पिता रामदेव सिंह उम्र 37 वर्ष साकिन – धरमपुर , थाना – कूसमुंडा ,ज़िला – कोरबा का रहने वाला बताया और उसके मोटर सायकल के डिक्की को चेक करने पर 3,70,000/- रुपये नगदी रक़म मिला जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नही किया।* जिससे उक्त रक़म संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही हैं ।


Share

Related posts

सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

namanchhattisgarh

राज्योत्सव 2022: विभागीय प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

namanchhattisgarh

आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व : कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment