February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

लाइसेंसी हथियार से जबरन हवाई फायर करने वाले सिक्युरटी गार्ड के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली  रूपक शर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दिनांक 26/10/2023 को जबरन हवाई फायर करने वाले आरोपी सिक्युरिटी गार्ड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. दिनांक 26/10/2023 के दोपहर 1:30 बजे रामनगर शराब भट्टी के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायर करने की सुचना प्राप्त हुई थी, जिसे तत्काल संज्ञान में लेकर जाँच में पता चला कि रामनगर शराब भट्टी में कैश कलेक्ट करने आये टॉप सिक्योरिटी एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड राकेश सिंह पिता पारस नाथ सिंह उम्र 41 वर्ष निवासी बांकीमोंगरा द्वारा शराब के नशे में अपने लाइसेंसी दो नाली हथियार से जबरन हवाई फायर किया गया है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को सलोरा कटघोरा से हिरासत में लेकर उससे दो नाली हथियार एवं राउंड का खाली खोखा को जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरुध्द 27 आर्म्स एक्ट एवं 336 भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया जायेगा साथ ही आरोपी का लाइसेन्स निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है. उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

बालको के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से 234 लाभान्वित

namanchhattisgarh

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण हो रहे लाभान्वित, ललिता बाई ने गोबर बेचकर खरीदा स्मार्ट फोन

namanchhattisgarh

कोरबा की हरित क्रांति : इलेक्ट्रिक वाहनों से स्वच्छ भविष्य की ओर सशक्त कदम

namanchhattisgarh

Leave a Comment