कोरबा| जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया।
बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने हेतु भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर दिनांक 15 नवंबर से 26 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस के रूप में यह आयोजन आदिवासी बहुल क्षेत्रों में किया गया।
एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा एकलव्य विद्यालय छुरिकला एवं गौमुखी सेवा धाम देवपहरी स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें तीरंदाजी, कबड्डी ,फुगड़ी, लोकनृत्य, दौड़, कुर्सी दौड़, इत्यादि शामिल हैं।
आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण , राष्ट्रीय गौरव ,वीरता तथा आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसमें स्कुली छात्र – छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिए।
