1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान

Share

कोरबा 20 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् कोरबा जिले के किसानों को 25 दिसंबर को वर्ष 2014-15 के 13879 एवं 2015-16 के 12077 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। खाद्य अधिकारी श्री जे. के. सिंह ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 13879 किसानों से 91714.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी जिसका बोनस राशि 2751.435 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 12077 किसानों से 82052.43 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 2461.5729 लाख रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।
स. क्र. 827/


Share

Related posts

अग्रवाल सभा सुराकछार के द्वारा मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

namanchhattisgarh

महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक

namanchhattisgarh

मान उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला पुलिस कोरबा जिले में कुल 127 से अधिक साईलेंसरों एवं 72 नग प्रेशर हॉर्न को जप्त किया गया

namanchhattisgarh

Leave a Comment