February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रबंधक के रिक्त पद हेतु दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात् सूची जारी

Share

कोरबा 21 दिसंबर 2023/ जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कोरबा अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित, बताती, पुरैना, रजगामार में प्रबंधक के रिक्त पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। उक्त आवेदन पत्रों के संबंध में पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला यूनियन कार्यालय कोरबा वनमण्डल कोरबा एवं समिति कार्यालय में चस्पा की गई है। वनमण्डलाधिकारी/प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित वनमण्डल कोरबा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भर्ती हेतु जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में 20 जुलाई 2023 से 11 अगस्त 2023 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। निर्धारित अवधि में प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण कर सूची वनमण्डल कार्यालय के सूचना पटल में अभ्यर्थियों के अवलोकन हेतु चस्पा की गई है।
स. क्र. 837/


Share

Related posts

आईटीआई कोरबा में 20 मार्च को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

namanchhattisgarh

तेजी से फैल रहे आई-फ्लू से बचाव हेतु जिले वासियों से की गई अपील : आवश्यक उपचार व सावधानी रखकर आई-फ्लू से खुद को रखा जा सकता है सुरक्षित

namanchhattisgarh

मतगणना के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर अन्दर ले जाने की नहीं होगी अनुमति

namanchhattisgarh

Leave a Comment