1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकमुश्त दो वर्ष का बकाया बोनस मिलने पर किसानों को होठों पर खिली मुस्कान

Share

कोरबा 28 दिसंबर 2023/ राज्य शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान खरीदी का बकाया बोनस राशि एकमुश्त प्रदान कर किसानों को खुशियों की सौगात दी है। एक साथ दो वर्ष की बकाया बोनस राशि प्राप्त होने से कृषक वर्ग में उत्साह की लहर व्याप्त है। उनके चेहरे पर प्रसन्नता व होठों पर मुस्कान छाई है। प्रदेश के अन्य जिलों की भांति कोरबा जिले के किसानों के जीवन में भी बोनस राशि मिलने से खुशहाली आई है। जिले के किसानों ने प्रदेश में नए सरकार के गठन होने के साथ ही लंबित बोनस मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इन्हीं लाभान्वित कृषकों में ग्राम जवाली की महिला कृषक श्रीमती उमादेवी को दो वर्षों का धान के बकाया बोनस के तौर पर 91 हजार 080 रुपए मिले हैं। डीबीटी के रूप में जैसे ही यह राशि उनके खाते में अंतरित हुई उनका हृदय खुशी एवं संतुष्टि के भाव से भर उठा। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से उन्हें इस लंबित बोनस के मिलने का इंतिजार था। यह सब प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनहितैषी सोच से ही संभव हुआ है। प्रदेश सरकार ने अपनी घोषणा में धान का बकाया बोनस देने की बात कही थी। जिसे उन्होंने सरकार गठन के कुछ ही दिनों में पूर्ण किया। इससे उन्हें अत्याधिक खुशी हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि इस बोनस राशि से खेती के काम और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिलेगी।
स. क्र. 865/


Share

Related posts

धमधा की पहचान देश में उद्यानिकी फसलों से, मंडी के आरंभ हो जाने से अब किसानों के लिए बढ़ेंगे आर्थिक अवसर

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया :ग्राम कोरकोमा में हितग्राही की भूमि पर पौधरोपण कर जिले में योजना का किया गया शुभारंभ,

namanchhattisgarh

चोरी हुए 04 नग डायनेक्स कंपनी का बैटरी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment