February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस के द्वारा माइनिंग विभाग के साथ मिलकर अवैध रेत के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही किया गया

Share

कोरबा |  पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन प्राप्त होने पर थाना प्रभारी दर्री द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के द्वारा रेत माफियाओं पर कार्यवाही करते हुए प्रगति नगर तीन नंबर गेट के पास अवैध तरीके से रेत रखकर परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

चौकी प्रभारी राजगामार एवं उनके कर्मचारियों के द्वारा अवैध रेत पर कार्यवाही करते हुए ग्राम बुंदेली में अवैध तरीके से रेत रखकर परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माईनिंग विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में थाना प्रभारी कुसमुण्डा व चौकी प्रभारी सर्वमंगला द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों एवं माईनिंग विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है अवैध रुप से रेत रखने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक पर पट्टा लाईन सर्वमंगला एवं सर्वमंगलानगर के कादिर खान के बाड़ी के पास रवाना हुए जो 02 अलग अलग जगहों पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में लगभग 185 ट्रेक्टर रेत मिला जिसका कीमत लगभग 5,55,000 रुपये को समक्ष गवाहन के पंचनामा तैयार कर मौके पर ही माईनिंग विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया। उक्त जानकारी पुलिस विभाग के द्वारा दी गई


Share

Related posts

08 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

खेलो इण्डिया ट्राईबल गेम्स का चयन ट्रायल

namanchhattisgarh

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आॅनलाइन आवेदन में करेक्शन 17 फरवरी तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment