February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रेक्षक से आमनागरिक निर्वाचन संबंधी कर सकते हैं शिकायत

Share

कोरबा 20 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 कोरबा लोकसभा अंतर्गत जिले के सभी चारों विधानसभा (रामपुर, कटघोरा, पाली-तानाखार, कोरबा) हेतु सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा (आईएएस)से आमनागरिक सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस कक्ष क्रमांक-1 में मुलाकात कर सकते हैं। इसी तरह उनके मोबाइल नम्बर 7647045883 में सम्पर्क कर निर्वाचन संबंधी शिकायत की जा सकती है।
इसी तरह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दो विधानसभा (भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़), जिला कोरिया के 01 विधानसभा (बैकुण्ठपुर) एवं जिला गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही के 01 विधानसभा (मरवाही) हेतु सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश सुखदेव पगारे (आईएएस) को नियुक्त किया गया है। उक्त विधानसभा के संबंधित निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए आम नागरिक एनटीपीसी स्थित कावेरी गेस्ट हाउस में सुबह 09 से 10 बजे तक कक्ष क्रमांक 01 में मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही इनके मोबाइल नंबर 7647046318 में संपर्क कर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं।
स. क्र. 71/


Share

Related posts

कोरबा नगर निगम क्षेत्र में सड़क संबंधी समस्याएं अब पूर्णतः समाप्ति की ओर : राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

पाली महोत्सव की तैयारी हेतु सार्वजनिक/उपक्रमों की बैठक आज

namanchhattisgarh

सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर की गई कार्यवााही : 71 वाहनों से 76700 रूपए जुर्माना वसूला गया

namanchhattisgarh

Leave a Comment