-1.6 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान : कार्यवाही में 28 स्थायी एवं 103 वारंटी गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने तथा अरसे से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तमिल के निर्देश के बाद जिला कोरबा के सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई । दिनांक 31.08.2024 को विभिन्न थानों में 28 स्थाई तथा 103 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 131 अरसे से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदी बाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकी मोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा, लेमरू तथा बांगो और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं CSEB में वारंटो की तामिली हुई परंतु थाना कटघोरा 10 गिरफ्तारी व 10 स्थाई वारंट तामील कर आज के इस अभियान में प्रथम स्थान पर रहा ।
पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंट तमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि अपराध, अपराधियों तथा वारंटी के विरुद्ध धर पकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा । उक्त जानकारी पुलिस विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई


Share

Related posts

जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की पहल

namanchhattisgarh

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु 8 संविदा पदों पर मंगाए गए आवेदन

namanchhattisgarh

नए जिले सक्ती में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण,

namanchhattisgarh

Leave a Comment